अमृतसर हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। अमृतसर में दशहरा मेले के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए शोकसभाएं कर प्रार्थना की गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की शिव चौक स्थित तुलसी पार्क पर हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके साथ ही घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। श्रद्धांजलि सभा में प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार नरूला, जिलाध्यक्ष अशोक कंसल, श्याम सिंह सैनी, सुनील तायल, अजय सिंघल, प्रवीण खेड़ा, विकास अग्रवाल, दीपक गोयल आदि मौजूद रहे। उधर, युवा बहावलपुर समाज ने शिव चौक पर मोमबत्तियां जलाकर अमृतसर रेल हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में मनोज उत्तरेजा, अश्वनी रहेजा, प्रशांत खत्री, सूरज पहूजा, विजय सिंधी, जगदीश अरोरा, विजय बाटा, घनश्याम अरोरा, प्रेम प्रकाश अरोरा, सुरेश भगत, पंकज लूथरा आदि मौजूद रहे।
श्रीराम के राजतिलक के साथ मंचन का समापन
मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में टाउन हाल में चल रहे रामलीला मंचन का श्रीराम के राजतिलक के साथ समापन हो गया। शनिवार रात्रि समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार जैन रहे। वशिष्ठ मुनि के रूप में श्रीराम का राजतिलक आत्माराम गर्ग ने किया। कलाकारों और निर्देशकों को स्मृति चिह्न और पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर अनिरुद्ध कुमार, राजकुमार नरूला, शिवचरण शर्मा, अनिल जैन कालू, दीपक मित्तल, सुशील गोयल, अंजुल भूषण, सतीश गर्ग, नरेंद्र गुप्ता, संजय शर्मा, संजय गोयल आदि मौजूद रहे। वहीं, श्रीराम लीला कमेटी नई मंडी रामलीला में अमृतसर हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। रामलीला कमेटी के अध्य संजय मित्तल एवं मंत्री अशोक गर्ग ने कमेटी के साथ मिलकर श्रीराम का राज तिलक किया। इस अवसर पर आदित्य भरतिया, कैलाश ज्ञानी, ब्रजगोपाल छारिया, विनोद एडवोकेट, प्रवीण एडवोकेट, राजेश गोयल, कुलदीप, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।