फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के जवान ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों और सिपाहियों से की अभद्रता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शराब पीकर सीआरपीएफ के जवान ने जमकर उत्पात मचाया। उसने कांवड़ियों के साथ अभद्रता की तथा मौके पर पहुंची पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
बुढ़ाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सीआरपीएफ में जवान है, जो इन दिनों घर आया हुआ है। वह वर्तमान में यहां शहर में रह रहा है। रविवार को उसने शेरपुर के चौराहे पर शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया। उसने कांवडियों के साथ भी अभद्रता की। जब सूचना पर पुलिस मौके पर आई तो सिपाहियों के साथ भी धक्का मुक्की की। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या का प्रयास
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के रामपुरी में विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सिसौली के युवक ने बताया कि उसकी बहन की शादी रामपुरी के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करते हैं। आरोप है कि रविवार को पति, ससुर, सास आदि ने मारपीट करते हुए उसे जलाकर मारने का प्रयास किया, किसी तरह वह अपनी जान बचाकर आ गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

छात्रा के साथ छेड़छाड़
मुजफ्फरनगर। रोहाना के पास चार युवकों ने सरेआम एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की तथा हाथ पकड़ कर खींच कर ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। छात्रा के भाई ने इस संबंध में दो नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसकी बहन ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपियों ने यह हरकत की। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें