फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकौला मिल पर भी धरना, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। भाकियू ने गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर टिकौला चीनी मिल में धरना प्रदर्शन किया। मिल महाप्रबंधक के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। वक्ताओं ने मिल पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने मिल से 27 दिन के बकाया भुगतान को ब्याज सहित देने की मांग की। काफी गहमागहमी के बाद मिल महाप्रबंधक एमसी शर्मा धरना स्थल पर आए तो किसानों ने ज्ञापन देकर अपनी मांगों को पूरा करने की बात कही। शर्मा ने ज्ञापन लेकर 27 दिन का बकाया भुगतान जल्द ही किसानों को देने का भरोसा दिया। इस पर धरना समाप्त कर दिया गया। हाजी महबूब आलम, अशोक घटायन, विपिन मेहंदियान, मेहकार सिंह, सुधीर कुमार, शिव कुमार शर्मा, मोनिश खां, सतीश रायल, धर्मवीर सिंह, सन्नी, हरेंद्र कुमार, अमित, बालिस्टर, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



शिविर लगा कर राजस्व वसूला
मीरापुर। गांव संभलहेड़ा के कामन सर्विस सेंटर में विद्युत निगम द्वारा लगाए गए कैंप में ग्राहकों के बिल ठीक कर करीब एक लाख रुपये बिजली बिल के वसूल किए गए। जेई जावेद अख्तर ने बताया कि 20 लोगों को नए कनेक्शन दिए गए। बकायादारों के बिल ठीक कर उनसे एक लाख रुपये की बकाया वसूली की गई। कर्मचारियों ने गांव के तारों को भी दुरुस्त किया। शिविर में उदयवीर महेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि सक्रिय रहे।

कार चालक गिरफ्तार
मीरापुर। पुलिस ने एक फरार कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि जगवीर पुत्र रघुवीर निवासी बहसूमा की कार से दो जुलाई को संभलहेडा नहर पुल के पास एक बालक सागर घायल हो गया था। इस मामले में आरोपी चालक फरार था। सोमवार को पुलिस ने जगबीर को दबोच कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें