जानसठ। गांव घटायन दक्षिणी में ग्रामीणों की खुली बैठक का आयोजन किया गय। ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार ने विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशन, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, प्रधानमंत्री आवास योजना व सुलभ शौचालय बनवाने आदि सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो ग्रामीण सरकारी योजनाओं से वंचित रह गया है, वह सूची में अपना नाम सम्मिलित करा दें। ग्राम सचिव साहब सिंह ने पात्र लोगों की सूची तैयार कर योजना का लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया है।