फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय समाज ने महाराणा जयंती हर्षोल्लास से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली।
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती के अवसर पर नगर में शोभायात्रा भी निकाली गई। इस अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
क्षत्रिय युवा शक्ति के द्वारा महाराणा प्रताप की शोभायात्रा श्रीराम गार्डन से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा उद्घाटन सागर सोम ने किया। शोभायात्रा भूड़ रोड होते हुए जानसठ रोड, जानसठ तिराहा, जीटी रोड होते हुए कन्हैया पैराडाइज पर समाप्त हुई। कन्हैया पैराडाइज में आयोजित सम्मान समारोह में किसान नेता ठाकुर पूरण सिंह, जिला बार संघ अध्यक्ष अनूप सिंह, जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष अशोक सिंह, शुगर मिल के महाप्रबंधक भूपेंद्र सिंह, मिल के गन्ना महाप्रबंधक एके सिंह ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। पूरण सिंह ने कहा कि हमें अपने महापुरुर्षों की जयंती मनाने के लिए किसी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। हम अपने पूर्वजों की जयंती मनाने के लिए पूर्णरुप से स्वतंत्र हैं। महेंद्र सिंह सोम ने कहा कि सरकार आज भी सामान्य वर्ग की उपेक्षा कर रही है। इसका परिणाम आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता रणबीर सिंह पुंडीर ने की तथा संचालन महेंद्र सिंह सोम ने किया। जगदीश सोम, शेरपाल सिंह चौहान, नीटू सोम, सुधीश पुंडीर, अनिल पुंडीर, विनीत ठाकुर, वैभव चौहान, अमित राणा, विनोद चौहान आदि का सहयोग रहा। शोभायात्रा में आशीष कुमार जोनी, मनोज चौहान, सोनू पुंडीर, विनोद ठाकुर, विक्की राजपूत, कपिल, प्रदीप, प्रीतम प्रधान, विनोद चौहान, दीपक चौहान, सोनू ठाकुर, दुष्यंत पुंडीर, अमित राणा, भीम सिंह टबीटा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें