वासु कौशिक नगराध्यक्ष बने
मीरापुर। मोहल्ला दक्षिणी मुश्तर्क निवासी वासु कौशिक को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी जिला संयोजक राहुल शर्मा ने सैनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में नगर कार्यकारिणी गठित की। सागर मुल्तानिया को नगर मंत्री, सौरभ राणा तहसील प्रमुख, हेमंत, नीरज व प्रिंस को सहमंत्री, अश्वनी प्रजापति को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रमुख सुशील प्रजापति, शेखर सिंह, दीपक कृष्णात्रेय, गौरव कुमार आदि रहे।
जमीन विवाद में चार का चालान
मीरापुर। गांव रुमालपुरी में जमीन विवाद को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का चालान किया। पुलिस के अनुसार रुमालपुरी निवासी धर्मसिंह के बेटे देवेंद्र व सुरेंद्र के बीच विवाद चला आ रहा था। इस मामले को लेकर कुछ मेहमान भी गांव पहुंचे और वे भी विवाद में फंस गए। झगड़े की जानकारी मिलने पर पुलिस ने देवेंद्र पुत्र धर्मसिंह, रविश पुत्र सुरेंद्र निवासीगण रूमालपुरी, प्रदीप पुत्र रामचंद्र निवासी गांव मीरगपुर, थाना देवबंद, कुलवीर पुत्र हरपाल निवासी गांव मगदूमपुर, थाना मंगलौर का चालान किया है।