फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुगाना गांव के प्रधान होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फुगाना के प्रधान को मिल गया मेहनत का फल
विज्ञापन

बुढ़ाना। न्याय पंचायत फुगाना का प्रदेश की सबसे अच्छी न्याय पंचायतों में चयन हुआ है। न्याय पंचायत फुगाना के ग्राम प्रधान जितेंद्र मलिक को मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस खबर से फुगाना गांव में खुशी की लहर है। ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव के विकास व खुशहाली के लिए वे 24 घंटे प्रयासरत रहते हैं। गांव वालों की हर समस्या का वे अपने व अधिकारी स्तर से समाधान करवाते हैं। उनकी मेहनत का फल उन्हें मिल गया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र की फुगाना न्याय पंचायत को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चुना गया है। पूरे प्रदेश की 36 न्याय पंचायतों में से जनपद फुगाना की न्याय पंचायत का चुना जाना गांव वालों के लिए हर्ष का विषय है। ग्राम प्रधान जितेंद्र मलिक ने बताया कि 24 अप्रैल को मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फुगाना गांव के विकास कार्यों व सफाई व्यवस्था की ब्लाक स्तर, जिला मुख्यालय तथा प्रदेश स्तर से जांच पड़ताल हो चुकी है। गांव के विकास कार्यों, श्मशान घाट का विकास, गलियों में लगी सोलर लाइट, विवादित सड़कों का निर्माण आदि विकास कार्यों में शामिल हैं। प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने की सूचना से फुगाना गांव में खुुुुशी की लहर है। ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव के विकास व खुशहाली के लिए वे 24 घंटे प्रयासरत रहते हैं। गांव वालों की हर समस्या का वे अपने व अधिकारी स्तर से समाधान करवाते हैं। उनकी मेहनत का फल उन्हें मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें