फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्कूल वॉलीबाल में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कर्नाटक के विजयपुर में हुई राष्ट्रीय स्कूल वॉलीबाल अंडर-14 प्रतियोगिता में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभा दिखाई है। प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चे चौथे नंबर रहे। शनिवार को बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

विजयपुर में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्कूल वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लाला जगदीश प्रसाद स्कूल के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। स्कूल के बच्चों ने प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने मणिपुर, झारखंड, जम्मू-कश्मीर को हराकर अपने पूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में तेलंगाना से पराजित हो गई, जिसके चलते प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। शनिवार को विद्यालय आने वाले मनु चौधरी, तनिश चौधरी, दिवाकर कुमार, जतिन चौधरी, सालिम चौधरी, मोहम्मद नसीम, आर्यन, आर्यन वर्मा, किसलय पन्त, तेजस्वी, जयंत बेनिवाल, निखिल तोमर आदि खिलाड़ी को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। प्रबन्धक विनोद कुमार मिश्रल एवं विद्यालय अध्यक्ष सुभाषचंद गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। वॉलीबाल के प्रशिक्षक एवं टीम कोच सुधीर कुमार का भी प्रबन्ध समिति ने उत्साहवर्द्धन किया।
गणतंत्र दिवस पर होगी साइकिल दौड
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद साइकिल दौड़ का आयोजन किया जाएगा। बालक वर्ग की यह दौड़ 10 किलोमीटर की होगी, जो एआरटीओ कार्यालय से राणा चौक होते हुए वापस प्रारंभ स्थान पर संपन्न होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 26 जनवरी को नौ बजे तक प्रतिभागी अपना पंजीकरण करा लें। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें