खेलों में दिव्यांगों ने दिखाई प्रतिभा
छपार। दिव्यांग खेल उत्सव का शुभारंभ ग्राम प्रधान अरविंद त्यागी ने किया। दिव्यांग दौड़ व व्हील चेयर में फूल सिंह ने प्रथम स्थान, व्हील चेयर नींबू दौड़ में प्रवेज आलम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
गांव बरला में नागरिक सेवानिवृत्त समिति के द्वारा दिव्यांग खेल उत्सव का आयोजन किया गया। मंदबुद्धि रेस, नीबू चम्मच रेस, बैसाखी रेस, वहीलचेयर रेस व महिलाओं के सूई-धांगा रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दर्जनों दिव्यांग, मंदबुद्धियों ने प्रतिभाग किया। मंदबुिद्ध रेस में विशांत त्यागी , नीबू-चम्मच रेस में फूलसिंह, बैसाखी में जरीफ, व्हीलचेयर रेस में प्रवेज आलम, सूई-धांगा रेस में रूखसार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजन समिति के द्वारा सभी विजेताओं के सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ब्रजभूषण त्यागी रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ै चेयरमैन जहीर फारूकी, ग्राम प्रधान अरविंद त्यागी, सुधीर त्यागी, ओमकार, राजपाल, शमशाद, दिनेश आदि उपस्थित रहे।
टैंपू चालक की मौत
छपार। ठेके पर पहुंचा टैंपू चालक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई।
कस्बा छपार निवासी विनोद कुमार टैंपू चलाता था। रविवार शाम को वह टैंपू लेकर शराब के ठेके पर शराब लेने गया था। टैंपू रोककर जैसे ही वह उतरने लगा तो बेहोश होकर गिर गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है।