फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता मिशन के अंतर्गत परीक्षा संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। साक्षरता मिशन के अंतर्गत गांव खाईखेड़ा में एक दिवसीय परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें 267 परीक्षार्थियों ने भाग लेकर विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। खाईखेड़ा के शिक्षा प्रेरक अमित कुमार बेनीवाल ने बताया कि परीक्षा में 129 महिला व 18 पुरुषों ने भाग लिया। परीक्षा में तीन विषयों पढ़ना, लिखना व अंकगणित संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिनमें शब्दों का चित्रों से मिलान करना, गोले में दिए शब्द बनाना, फलों व सब्जियों के नाम, अपने रिश्तेदार का नाम, पता लिखना, कोई गीत या कविता की पंक्तियां लिखना आदि प्रश्न पूछे गए। सभी परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया। इस मौके पर इंचार्ज अध्यापिका आरती देवी, एनपीआरसी संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
मोरना। थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम शुक्रतारी निवासी विशेष पुत्र ऋषिपाल ने थाना भोपा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार शाम बाइक पर बेहडा पेट्रोल पंप से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में जैसे ही वह मोरना जानसठ रोड पर भूमिया के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा तथा उसे गंभीर चोटें आई। राहगीरों ने घायल को चिकित्सक के यहां पहुंचाया। विशेष ने थाना भोपा पुलिस से चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें