फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सुरक्षा व जागरूकता की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

कस्बे के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को नारी सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एकत्र सभी बालिकाओं को सीओ हरिराम यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा व जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया।
विज्ञापन

बताया कि महिला सशक्तिकरण को लेकर वूमेन पावर लाइन 1090 नंबर पर अपनी समस्या बता सकते हैं। स्कूल की छात्राओं के लिए यह नंबर बनाया गया है। छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह 1090, यूपी 100 डायल कर अपनी समस्याओं को बता सकती हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमिया स्क्वाड, नारी सुरक्षा महिला सम्मान प्रकोष्ठ आदि बनाए गए हैं। महिलाओं व छात्राओं की किसी भी प्रकार की समस्या पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। इस मौके पर डॉ. राजीव, विद्यालय की प्रधानाचार्या अरुणा त्यागी सहित विद्यालय का सभी स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर सीओ हरिराम यादव व चमन सिंह चावड़ा ने विद्यालय की कुछ छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें