पूर्व सैनिक संगठन के चुनाव में लेफ्टिनेंट हरिलाल कौशिक को जिलाध्यक्ष, महेश चौहान को महासचिव और संतोष शर्मा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
नईमंडी के एक रेस्टोरेंट में हुई पूर्व सैनिकों की बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी यशपाल सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की पूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ गांव में रहने वाले पूर्व सैनिकों को भी मिलना चाहिए। उनकी हर प्रकार से मदद की जाएगी। मेजर पद्म सिंह वर्मा ने कहा कि संगठन की पहुंच प्रत्येक पूर्व सैनिक के परिवार तक होनी चाहिए। कैप्टन सुरेशचंद त्यागी, सूबेदार रणधीर सिंह, हवलदार शिवकुमार शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
संगठन के संरक्षक कर्नल ओमप्रकाश ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। सम्मेलन में मेजर योगेश कर्णवाल, जसवीर सिंह, रविंद्र कुमार, सूबेसिंह आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता यशपाल और संचालन महेश चौहान ने किया। कार्यक्रम में तेजपाल सिंह, हरपाल सिंह, राजवीर, सुधीश कुमार, बलवीर सिंह, सरदार सिंह, नियाजुद्दीन, लोकेंद्र सिंह आदि का योगदान रहा।