दीपचंद्र ग्रेन चेंबर इंटर कालेज में 63वीं जनपदीय बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी खिलाड़ियों ने जौहर दिखाए। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।
उद्घाटन डीएम जीएस प्रियदर्शी ने किया। कहा कि घुड़सवारी, तैराकी में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशासन की ओर से कोच, सहायता राशि दी जाएगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने खेल को बढ़ावा देने के लिए रैली निकाली। संयोजिका सफिया बेगम ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। संचालन भारत भूषण अरोरा, अशोक वर्मा ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, राकेश मित्तल, विनीत चौहान, सुधीर त्यागी, डॉ एसके गुप्ता, डॉ मनोज गुप्ता, एसपी शर्मा, डॉ कंचन, प्रभा शुक्ला, अनीता शर्मा, निरुपमा शर्मा, सारिका जैन, क्रीड़ा प्रभारी इच्छाराम आदि मौजूद रहे।
नाट्य कला में जगदीश प्रसाद के छात्र अव्वल
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कला उत्सव के तहत नाट्य कला आयोजन किया गया। जिसमें जगदीश प्रसाद इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुत देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य रमेश चंद शर्मा, प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद प्रतियोगिता की गई। जिसमें लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज की करीब 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती इंटर कालेज ने प्रथम, वैदिक पुत्री पाठशाला द्वितीय और राजकीय इंटर कालेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में प्रवीण सैनी, राजेश शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता मीरा शर्मा ने किया।
कैडेट ने निकाली जनजागरण रैली
मुजफ्फरनगर। अमृत इंटर कालेज रोहाना में एनसीसी कैडेट ने जनजागरण रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। रैली में कैडेट ने साफ-सफाई के महत्व के बारे में जानकारी दी। पूर्व प्रधानाचार्य राकेश कुमार मित्तल ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य स्थानों से होते हुए वापस स्कूल परिसर में सम्पन्न हुई। इस दौरान एयर मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान लेफ्टिनेंट शशांक भारती, प्रथम अधिकारी वीरेश कुमार, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, राजकुमार आदि रहे।