बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में बृहस्पतिवार को धूमधाम से राम बारात निकाली गई। कस्बे के मंदिर चांदनी वाला के प्रांगण से राम बारात का आयोजन किया गया। बैंड बाजों और झांकियों के साथ निकली राम बारात का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महर्षि कश्यप की कश्यप की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। महर्षि कश्यप समिति के लोगों ने राम बारात के साथ महर्षि कश्यप का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कस्बे के योगपुरा मंदिर से आरंभ हुई राम बारात कस्बे की परिक्रमा करने के बाद वापस रामलीला प्रांगण में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अरविंद गोयल, विनीत, डॉ. सोनू कश्यप, मुकेश, नेत्रपाल, बाबूराम, अमित, अशोक, पवन, बिट्टू उपस्थित रहे।