शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। गांव काकड़ा के स्वामी कल्याणदेव कन्या विद्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व विधायक उमेश मलिक ने यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा शाहपुर से बसीकलां, पलड़ी, आदमपुर, शिकारपुर होती हुई निकली। यात्रा में मंत्री और विधायक बाइक पर सवार होकर शामिल हुए। पंकज सैनी, फ़ोदी सैनी, विजय चौधरी, संजय सैनी, नरेश प्रधान, प्रदीप पाल, नीरज राठी, अंकित, बृजपाल छोटू, जगन्नाथ, गौरव, बलिराम प्रधान, सम्राट, अजय गोयल, विजय गोयल, अजय, सावंत नामदेव आदि मौजूद रहे।
महिला की चोटी कटी
शाहपुर। गांव सोरम में रविवार की दोपहर में पूनम पत्नी मिंटू की चोटी कट गई, जिससे वह बेहोश हो गई। चोटी कटने की सूचना पर सैकड़ों लोग उसके घर पहुंच गए। चोटी कटने की घटना से दहशत फैल गई।
भाईचारे को निकाली यात्रा
फोटो समाचार
पुरकाजी। रविवार को कारी मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कसबे में शांति मार्च निकाला। मार्च मैन बाजार से होता हुआ थाना गेट पर पहुंचा। जहां पर देश में अमन चैन की दुआ कराई गई। इस दौरान कारी अब्दुल रऊफ, कारी जुबैर, कारी मुबारिक, कारी अब्दुल सत्तार, मुनीम खान, मुस्तकीम, अमजद आदि मौजूद रहे।