फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखपुरा में 6 साल की बालिका की चुटिया कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली(मुजफ्फरनगर)। छह साल की बच्ची और महिला की चुटिया कटने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। भयभीत महिलाओं ने अपने मकानों के गेट पर नीम की टहनियां टांग दी। उधर मोहल्ला काजियान में मां व बेटी की चोटी कट गई।
विज्ञापन

चुटिया कटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव शेखपुरा निवासी मोहम्मद तनवीर की छह साल की बेटी इकरा शनिवार रात परिवार के साथ सोई हुई थी। रविवार सुबह परिजनों को इकरा की कटी चोटी बिस्तर पर पड़ी मिली। जिसको देखकर परिजन भी घबरा गए थे। इसकी खबर का पता चलने पर गांव की महिलाओं में दहशत फैल गई थी। भयभीत महिलाओं ने अपने बचाव के लिए अपने मकानों के गेट पर नीम की टहनियां लटका दीं। उधर, मोहल्ला काजियान में भी इरशाद की लडक़ी फलक की चुटिया रविवार की सुबह कटी तो पत्नी सरताजी की चुटिया अचानक शाम के समय कट गई। मां व बेटी की चुटिया कटने से मोहल्ले में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें