फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे रोकने को डिपो में कराया हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे रोकने के लिए डिपो में कराया हवन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
रोडवेज बसों के साथ बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए डिपो में हवन कराया गया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने आहुति देकर भगवान से सुरक्षित सफर की कामनाएं की। वहीं, एआरएम ने हाईवे पर नए सिरे से बस स्पीट तय की है। अब 40 की स्पीड से हाईवे पर बस चलाएगी जाएगी। यातायात के निमयों की भी चालकों को जानकारी दी गई।
दिल्ली से देहरादून समेत अन्य मार्गों पर आए दिन हो रही रोडवेज बसों के साथ दुर्घटनाओं से अधिकारियों, चालकों और कर्मचारियों में भय बैठ गया है। हाईवे पर कुंडली मारे बैठा काल का क्रूर पंजा पलक झपकते ही झप्पटा मार रहा है। बिजनौर में गढ़मुक्तेश्वर डिपो के साथ हुए हादसे में नौ लोगों की जान चली गई। इसके अलावा डिपो की बसे भी कई बार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इससे सहमे चालकों ने बस का स्टेयरिंग थामने से गुरेज कर लिया। इसको लेकर डिपो के अधिकारियों ने बसों पर पड़ने वाली अनहोनी को रोकने के लिए हवन का सहारा लिया है। शुक्रवार को बसों के साथ बढ़ रहे हादसों को रोकने के लिए हवन कर प्रार्थनाएं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन के बाद एआरएम बीपी अग्रवाल ने चालकों को यातायात के नियमों के साथ बस स्पीड के बारे में जानकारी दी। हाईवे पर 40 की स्पीड से अधिक रोडवेज बसों को नहीं चलाया जाएगा। साथ ही बसों में टोल फ्री नंबरों, एंबुलेंस, पुलिस के साथ अधिकारियों के नंबर को पूरी तरह से अंकित रखने के निर्देश दिए हैं। हवन में एआरएम बीपी अग्रवाल, राजकुमार तोमर, अनुज त्यागी, सुभाष, भूपेंद्र शर्मा, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें