एसडीएम ने राशन दुकान की निरस्त
खतौली। एसडीएम कन्हई सिंह ने ग्रामीणों की शिकायत पर गांव समौली निवासी अमित कुमार की सरकारी राशन की दुकान को निरस्त कर दिया है। गांव के लोगों ने पिछले माह राशन डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक से जांच कराई। पूर्ति निरीक्षक ने जांच की रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी। एसडीएम ने डीएम के आदेश पर राशन की दुकान को निरस्त कर दिया है। इस दुकान को घनश्यामपुरा की राजकुमार की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है।