फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों समेत13 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों समेत 13 नए मरीज मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।जिले में शनिवार को कोरोना से संक्रमित 13 नए मरीज मिले हैं। इनमें चार बैंक कर्मी, दो बच्चे और चार महिलाएं भी शामिल हैं। जिले में पांच मरीज ठीक भी हुए, बावजूद इसके कोरोना के मामले बढ़ कर 114 हो गए हैं। उधर, खतौली से लापता कोरोना मरीज मिठाई विक्रेता अभी नहीं मिला है।
सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को 784 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिले। इनमें 13 नागरिक कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रेम विहार में छह केस मिले, जिनमें चार बैंक कर्मी, एक बालक और एक महिला शामिल है। ये बैंक में काम करते हुए मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। इनसे इनके परिजनों में संक्रमण फैला। कुटेसरा गांव में भी एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव आए। इनमें भी महिला और एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। इनके यहां भी एक परिजन पहले पॉजिटिव आया था। नई मंडी में एक, इंदिरा कालोनी में एक, गांधी कालोनी में एक, खतौली में एक मरीज मिला हैै। नौ मरीज शहर में चार मरीज देहात में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मिले 13 मरीजों में से 12 मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। एक मरीज नया है, जिसकी केस हिस्ट्री की जानकारी ली जा रही है। सीएमओ ने बताया कि अधिकांश मरीजों की केस हिस्ट्री में वे मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा, पंजाब की यात्रा करके आए हैं, वह संक्रमण वहीं से लाए हैं। यहां आकर परिजनों को संक्रमित किया है। जिले में अब तक 8802 केस मिल चुके है, जिनमें से 8578 मरीज ठीक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें