फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने बैसाखी पर्व मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों की मन मोहक प्रस्तुति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी स्थित दून डम्पलिंग्स स्कूल में धूमधाम से वैशाखी पर्व मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वैशाखी मेले से की गई। बच्चों को पर्व के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों के दादा-दादी ने वैशाखी की कहानियां सुनाई। माताओं ने विद्यार्थियों के साथ मिल कर डांस किया। बच्चों ने वैशाखी थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। पंजाबी गाने सुनाए, पंजाबी गीतों पर एकल और समूह नृत्य किया गया। भाजपा नेता सुखदर्शन सिंह बेदी, ऑर्ट ऑफ लिविंग की कोआर्डिनेटर सोनिया लूथरा, मोनिका गोयल, संगीता जैन ने विद्यार्थियों का पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर रीटा गोयल, रुचि शर्मा, विक्की जैन, अंशु भाटिया, श्वेता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें