फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ डिपो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोडवेज डिपो पर यात्रियों की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। डिपो को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है. जिसका कंट्रोल रूम एआरएम कक्ष में बनाया गया है। अब एक स्थान से ही पूरे डिपो और वर्कशॉप में सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख होगी।
उप्र परिवहन निगम के एमडी ने सभी डिपो में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश संबंधित सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिए थे। इसके अनुपालन में मुजफ्फरनगर डिपो को भी सीसीटीवी कैमरों की सुरक्षा से लैस कर दिया गया है। डिपो में फिलहाल विभिन्न स्थानों पर आठ आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। सभी कैमरों को ऐसे एंगल पर लगाया गया है कि बसों का संचालन, यात्री विश्राम कक्ष, मुख्य द्वार, बसों का आगमन, बसों का निकास, डिपो के बाहर मुख्य मार्ग, पूछताछ केंद्र और वर्कशॉप को भी इन कैमरों के जरिये कवर किया गया है। इन कैमरों का कंट्रोल रूम एआरएम कक्ष में बनाया गया है। इन कैमरों में डिपो के अंदर से लेकर बाहर तक लोकेशन को कवर किया गया है। डिपो के अंदर और बाहर खड़े यात्रियों पर भी पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि डिपो में यात्रियों के सामान चोरी और डिपो के बाहर खड़ी अनुबंधित बसों के चोरी की घटनाएं भी हाल में हो चुकी है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल आठ कैमरे लगाए गए है। जिनकी संख्या जल्द बढ़ा कर दोगुनी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव डयूटी में गई 23 रोडवेज बसें
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में डिपो से 23 रोडवेज बसें गई है। ऐसे में यात्रियों की सुविधाओं के लिए लंबी दूरी की बसों के चक्कर बढ़ाए गए है। साथ ही लोकल बसों को भी लंबी दूरी दूरी तक चलाया गया है। अभी 16 बसें और चुनाव ड्यूटी में सोमवार 15 अप्रैल को फोर्स लेकर दूसरे जिलों में दूसरे चरण का मतदान कराने के लिए जाएंगी। चुनाव ड्यूटी में गई बसों से डिपो को अच्छी आए होगी। चुनाव आयोग से परिवहन निगम को प्रति बस प्रति दिन 20 हजार 400 रुपये के हिसाब से धनराशि मिलेगी। बसों पर गए चालक को भी प्रतिदिन 335 रुपये मिलेगे। अब डिपो के बेडे़ में निगम की 104 बसें रह जाएगी, जिससे लंबी दूरी की बसे कम हो गई है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि बेडे में बसें कम हुई है, मगर यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। दिल्ली-हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून मार्ग पर लोकल बसों को भी चलाया जाएगा तथा बसों के चक्कर भी बढ़ा दिए गए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें