फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई कलां में विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। बधाई कलां में हेल्थ इज वेल्थ संस्था की ओर से आयोजित कैंप में क्षेत्र की विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। दिल्ली और ऋषिकेश एम्स से आए वरिष्ठ चिकित्सकों ने 105 मरीजों की जांच दवाएं वितरित की।
विज्ञापन

रविवार को बधाई गांव में प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य प्रदर्शनी में दिल्ली और ऋषिकेश एम्स के चिकित्सकों ने आसपास गांवों के विभिन्न मरीजों का चेकअप किया गया। कैंप संयोजक एम्स के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केपीएस मलिक ने कहा कि निर्मल गांव पर प्रधान का सम्मान, बधाई कलां में सबसे ज्यादा उम्र के व्यक्ति महावीर सिंह एवं 100 वर्षीय महिला भीम कौर को सम्मानित किया गया। क्षेत्र में 60 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों निदा, खुशी सैनी, वर्निका त्यागी, अन्नु देवी और प्रीति सरोहा को शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की गईं। क्षेत्र के मेधावी प्रीति, सावेज, सोनिया, आदित्य, उबेर, सानिया, मुस्कान, आयशा, गौरव, और चित्रकला में मेधावियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। एम्स ऋषिकेश की वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ शशि प्रतीक, डॉक्टर शैलजा, डॉ. अंकिता, डॉ. दीपिका और दिल्ली सफदरजंग से डॉ. गजेंद्र और डॉ. राजीव, डॉ. आशीष आर्या और डॉ. अर्चना मेरठ ने रोगियों की विभिन्न बीमारियों चेकअप किया। अध्यक्षता सत्यप्रकाश त्यागी और संचालन अविनाश त्यागी प्रधानाचार्य बड़कली इंटर कॉलेज के संचालन में नीरज मलिक, पूर्व प्रधान विजय पाल, पूर्व प्रधानाचार्या कुसुम त्यागी, सुभाष मलिक, अरविंद मलिक, पिंकी मलिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, मनीष गर्ग, तेजपाल सिंह, पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें