फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम को लेकर डीएम ने इंजीनियरों की बैठक ली

विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम पर डीएम ने इंजीनियरों के साथ मंत्रणा की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कार्यालय कक्ष में ईसीएल के इंजीनियरों के साथ ईवीएम वीवीपैट आदि को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मशीनों में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
डीएम ने कहा कि मशीनों की एफएलसी की जा चुकी है। सभी मशीनों की बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट का परीक्षण किया जा चुका है। इंजीनियर्स ने बताया कि मतदान के दिन वीवीपैट को तेज धूप से बचाया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोई भी काम जल्दबाजी में न किया जाए। मशीनों पर कार्य पूर्ण सतर्कता के साथ किया जाए, ताकि गलती होने की कोई गुंजाइश न रहे। उन्होंने निर्देश दिये कि ईवीएम सीलिंग के लिए टीमें बनाई जाए और उन टीमों के सुपर विजन के लिए सुपरवाइजर लगाए जाए। इंजीनियरों ने बताया कि इस बार एम-थ्री मशीनों को इस्तेमाल किया जा रहा है जो बहुत ज्यादा सिक्योरिटी प्रूफ है। उन्होंने बताया कि ये मशीनें एडवांस वर्जन है। इन मशीनों में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, डिप्टी कलेक्टर कुमार भूपेन्द्र सहित ईसीएल के इंजीनियर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषागार में होगा व्यय रजिस्टर का मिलान
मुजफ्फरनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर का मिलान एक अप्रैल को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कोषागार होगा। इसके उपरांत व्यय रजिस्टर पांच अप्रैल एवं नौ अप्रैल को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कोषागार में किया जाएगा। सभी प्रत्याशी निर्धारित तिथियों में अपने व्यय रजिस्टर का मिलान अवश्य करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें