फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा पर्यवेक्षक ने टटोला कार्यकर्ताओं का मन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के लोकसभा पर्यवेक्षक ने टटोला कार्यकर्ताओं का मन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र पर्यवेक्षक संदीप चौधरी ने कार्यकर्ताओं का मन टटोला। प्रत्याशी को लेकर उनसे बात की। इस दौरान लोकसभा टिकट के दावेदारों से भी बात कर उनसे बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बाद कांग्रेस के लोकसभा पर्यवेक्षक संदीप चौधरी मुजफ्फरनगर पहुंचे। आर्य धर्मशाला में आयोजित बैठक में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी हाईकमान प्रत्येक सीट पर टिकट को लेकर रणनीति बना रही है। मजबूत प्रत्याशी को टिकट देकर चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हाईकमान जिसे भी चुने, उसे पूरी ताकत से चुनाव लड़ाएं। इस दौरान टिकट के दावेदार सईदुज्जमां, अब्दुल वाहिद एडवोकेट ने उनसे मिलकर अपनी दावेदारी पेश की। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थकों से भी पर्यवेक्षक ने बात की। बैठक के दौरान सीट के समीकरण को लेकर चर्चा की गई। करीब साढ़े छह बजे लोकसभा सीट पर्यवेक्षक संदीप चौधरी यहां से रवाना हो गए। अब्दुल वाहिद एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने डा. कासिम, डा. महबूब, डा. मकबूल, डा. विपिन, राजेश शर्मा, विपिन त्यागी, नरेश कश्यप, डा. लुकमान, संजीव सैनी, राधेमोहन शर्मा, संजय जाटव, शेखर जाटव, फिरोज एडवोकेट, शान मोहम्मद, अजय खटाना, देवेंद्र, शुएब रिजवी आदि के साथ पर्यवेक्षक से मुलाकात कर टिकट के लिए दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें