फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी में छात्रों ने किया धमाल
विज्ञापन

बुढ़ाना। डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस मौके पर सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शन किया। विशेष प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक खेल दिवस के मौके पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक अरविंद गर्ग ने खेल दिवस की मशाल प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल की सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के बाद आयोजित कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक अरविंद गर्ग ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का अपना विशेष महत्व है। खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य ठीक रहता है। प्रतियोगिताओं में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र और छात्राएं लाइबा, आमान, तुषार, साहिल, दानियाल, श्याम, मोहित, शाहरुख, प्रतिज्ञा, चारु, विशाल, आदित्य, उज्ज्वल, प्रियांशु, आयुष व हर्ष को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या रेखा त्यागी ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें