फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी उम्र में टेरेजा की बड़ी कामयाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्लोवाकिया खिलाड़ी बन चुकी आस्ट्रेलिया ओपन जूनियर चैंपियन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आस्ट्रेलिया ओपन जूनियर खिताब जीत चुकी स्लोवाकिया की टेरेजा मिहालिकोवा ने बचपन से ग्रैंड स्लम जीतने का सपना देखा है। विश्व में उनकी 390वीं रैंक है। सिंगल मुकाबले में भारत की जील देसाई को पराजित कर उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। बीते एक माह से स्वास्थ्य को लेकर दिक्कत के बावजूद टेरेजा आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट खेलने भारत आई हैं।
विज्ञापन

20 साल की टेरेजा ने छोटी उम्र में ही कोर्ट पर अपनी क्षमता दिखा दी थी। जूनियर वर्ग में पदार्पण के साथ ही उन्होंने टेनिस दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। बेहतरीन खेल की बदौलत जूनियर रैंकिंग में वह चौथे स्थान पर पहुंच गई थी। वर्ष 2014 में यूएस ओपन जूनियर के डबल्स मुकाबले में टेरेजा फाइनल खेली। हालांकि उनकी जोड़ी उप विजेता रही। अगले साल आस्ट्रेलियाई ओपन जूनियर में उन्होंने सिंगल खिताब जीता। वर्ष 2016 में भी वह इस टूर्नामेंट के फाइनल में खेली। भारत आई टेरेजा बताती हैं कि बीते एक माह से उनकी फिटनेस खराब है। स्वास्थ्य की दिक्कतों की वजह से कोर्ट से दूर रहीं। सर्विस क्लब का ग्रास कोर्ट अच्छा है। जील देसाई के खिलाफ मिली जीत शानदार रही। तीन सेट तक चले इस मुकाबले को टेरेजा ने जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। टेरेजा भारत की कई खिलाड़ियों के साथ खेल चुकी हैं। उन्होंने मुजफ्फरनगर के दर्शकों की तारीफ की। ग्रेजुएट कर चुकी टेरेजा को उम्मीद है कि वह सिंगल खिताब जीतने में कामयाब होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें