फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना पर्चियों में गड़बड़ी से आक्रोश पनपा
विज्ञापन

बुढ़ाना। किसानों के गन्ने की विभिन्न समस्याओं सहित गन्ना पर्चियों में गड़बड़ी आदि को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील में जमकर हंगामा व प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। धरनास्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने किसानों को जल्द ही उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह तहसीलदार कार्यालय के सामने परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जमकर हंगामा किया। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर हुई सभा में अनुज बालियान ने कहा कि चीनी मिलें पर्याप्त मात्रा में गन्ने का इंडेंट नहीं भेज रही है। गन्ना समिति में समिति के सचिव व सीडीआई नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की गन्ने की पर्चियां बहुत कम आ रही है। गन्ने की पर्चियों में गड़बड़ी की जा रही है। पेराई सत्र चालू होने के बाद भी गन्ना समिति का कंप्यूटर बंद पड़ा है। समिति द्वारा किसानों का कलेंडर जारी नहीं किया गया है। किसान मेले में हुआ संशोधन लागू नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र के साथ सभी आवश्यक पत्रावली लगाने के बाद भी वारिस मेंबर नहीं बनाए गए हैं। समिति द्वारा नए मेेंबर भी नहीं बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्ची किस हिसाब से व कैसे आ रही है, इसकी जानकारी किसानों को नही हैं। किसानों के बीच पहुंचे उपजिलाधिकारी नितिन गौर को अपनी समस्याओं का ज्ञापन देते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के समाधान की मांग की। उपजिलाधिकारी ने भाकियू कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि चार दिन में किसानों की गन्ने संबंधी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। तहसीलदार मनोज कुमार ने भी किसानों को समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया। तहसीलदार व उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर भाकियू कार्यकर्ता शांत हुए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने रिश्वत के आरोपी निलंबित कानूनगो के खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई करने मांग की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें