फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया को पुण्य तिथि पर किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
खूब याद आए लोहिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया को उनकी 51वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। सपा कार्यालय पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा ने भी उन्हें याद किया। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वसी अंसारी, राहुल वर्मा , हाजी इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे। गौरव स्वरूप ने कहा कि लोहिया के आदर्शों पर चलकर ही समाज में एकरूपता आएगी। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने भी लोहिया जी को याद किया। रामपुरम में कार्यालय पर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर, मोनू गुर्जर, ओमवीर सिंह, राशिद अब्बासी, कंवरपाल, महताब सलमानी, अंकुर गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजयुमो की कार्यकारिणी घोषित
मुजफ्फरनगर। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशवेंद्र तोमर ने अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। संगठन में भारत ठाकुर, पतंजलि सैनी, सन्नी वर्मा, अनुज सहरावत, सतेंद्र गिरी, तरुण पाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अभिषेक त्यागी और सागर वाल्मीकि को महामंत्री, अजय सागर, सुमित जैन, आयुष खटीक, ओम सिंह मोतला, देवेश चौहान, रजत त्यागी को मंत्री, राहुल शर्मा को मीडिया प्रभारी, अंकित गर्ग को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसी के साथ अमित चौधरी, शिवम राजवंशी, सुनील कश्यप, सूर्यकांत त्यागी, अविंत गोयल, सोनू सैनी, मोनू धीमान को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें