पुरकाजी। ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान को लेकर खादर क्षेत्र के किसान दुखी हैं। उन्होंने डीएम से मिलकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
पिछले तीन माह में खादर में करीब चार बार उत्तराखंड के पहाड़ों से पानी छोड़े जाने से खादर क्षेत्र के सैकड़ों बीघा जंगलों में पानी भर जाने से फसलें बर्बाद हो गई थी। उसके बाद बृहस्पतिवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से रही सही धान की फसलें जहां पूरी तरह बर्बाद हो गई। किसान जोगेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, ज्ञानी जसविंद्र सिंह, जगतार सिंह, अंग्रेज सिंह आदि ने शुक्रवार को डीएम से मिलकर फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है इस संबंध में एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र से बताया कि तहसीलदार सदर व जिला कृषि अधिकारी को मौके पर जाकर मुआयना कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा।