स्वच्छता का संदेश दिया
जानसठ। डीएवी इंटर कालेज में स्वच्छता पखवाड़े को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं, स्कूल के एनसीसी कैडेट् ने रैली निकाल कर क्षेत्र को स्वच्छता का संदेश दिया।
देश में 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़े को लेकर डीएवी इंटर कालेज के छात्रों ने चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। बच्चों ने सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सुंदर सुंदर चित्र बनाए। प्रधानाचार्य समुद्र सैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को साफ रखने के लिए स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि अपने आसपास स्वच्छता रहेगी तो देश भी स्वच्छ रहेगा। कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने भी स्वच्छता पखवाड़े को लेकर रैली निकालकर लोगों को अपने आसपास सफाई रखने का संदेश दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में उपप्रधानाचार्य संजय पंत, एनसीसी प्रभारी मोनिका चौधरी, योगेंद्र पाल, अजय कुमार तोमर, ब्रजेश कुमार, आशीष कुमार, सचिन शर्मा, मनोज वर्मा, नरेंद्र कुमार, जितेंद्र प्रसाद, बरखुराम, हरेंद्र कुमार, प्यारेलाल आदि मौजूद रहे।