फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का ब्याज सहित भुगतान करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने का ब्याज सहित भुगतान मांगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसानों के गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान होना चाहिए। किसानों की कर्ज मुक्ति और फसल के डेढ़ गुणा लाभकारी मूल्य को लेकर 30 नवंबर को किसान दिल्ली में एकत्र होंगे।
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ताओं की रेलवे रोड पर हुई बैठक में वीएम सिंह ने कहा कि देश के 203 किसान संगठन एक साथ आ गए हैं। भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति 30 नवंबर को दिल्ली संसद भवन पर किसानों की मांगों को लेकर हुंकार भरेगी। देश के किसानों को कर्ज मुक्ति और फसल का लाभकारी मूल्य डेढ़ गुना करना मुख्य मुद्दा होगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद भी किसानों को ब्याज सहित गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान आज आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमित मलिक ने कहा कि फार्म मशीनरी बैंक योजना में हुए घोटाले की जांच कराई जाएगी। दीपक कुमार, आशीष मलिक, संजीव शर्मा, अमित मलिक, गुरुवचन सिंह, सलमान, खलीलुर्रहमान, जितेंद्र, शुभम त्यागी, कृष्ण कुमार सैनी, अंकुर, अनुज, रजनीश, संदीप मलिक, महबूब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें