फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में जॉब पाने को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। कुटेसरा गांव में आयोजित रोजगार मेले में जॉब पाने के लिए प्रशिक्षित युवाओं की भीड़ उमड़ी। नोएडा एवं दिल्ली की कंपनियों में 70 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। गांव में कौशल विकास केंद्र के तत्वावधान में चल रहे गीता ग्रामीण संस्था द्वारा प्रशिक्षण केंद्र संचालित है। यहां सैकड़ों की तादाद में युवक और युवतियां विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण ले रहे है। इसी क्रम में प्रशिक्षुओं को जॉब मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर ने किया। संचालन अरविंद त्यागी ने किया। विभिन्न कंपनियों द्वारा 120 प्रतिभागियों के इंटरव्यू लेने के बाद 70 का चयन दिल्ली और नोएडा की कंपनियों में हुआ। जिला कौशल विकास अधिकारी संदीप कुमार, बाबूराम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी
चरथावल। कुटेसरा गांव में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सुबह जब 10 बजे सोकर नहीं उठा, तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा। युवक का शरीर नीला पड़ा था। परिजनों में युवक मौत पर कोहराम मच गया। बुधवार बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी मायके रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें