धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती
मीरापुर। कस्बे में विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति के बैनर तले भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हवन पूजन के साथ प्रसाद वितरित किया गया।
कस्बे के थाना चौराहे के पास आयोजित कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहन धीमान, बिजेंद्र धीमान व सुरेंद्र धीमान ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विश्व कल्याण की भावना से यज्ञ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सामूहिक आहुति दी। सुदेश धीमान, डॉ जयभगवान आर्य व चंद्रभान धीमान ने हवन कराया, जिसके बाद भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। गायक प्रमोद आर्य ने धार्मिक गीत गाकर सबको झूमने पर विवश कर दिया। एसओ मनोज चौधरी, सुखबीर देव धीमान, बाबूराम धीमान, विजय, अशोक, दयाराम धीमान व जगशरण का सहयोग रहा। उधर, बीआईटी के प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। डायरेक्टर डॉ एचडी शर्मा, सहायक डायरेक्टर डॉ राघव मेहरा, डीन एडमिशन डॉ पुष्पनील वर्मा, असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ आदित्य शर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार मुकुल जैन व सीए दुष्यंत का सहयोग रहा।
नगर पंचायत ने चलाया सफाई अभियान
मीरापुर। प्रधानमंत्री द्वारा घोषित सफाई पखवाड़े के तहत नगर पंचायत द्वारा कस्बे में विशेष अभियान चलाया गया। नगर पंचायत ईओ अनूप राय, वरिष्ठ लिपिक अब्दुल कय्यूम, संजीव शील, शुभम वर्मा के नेतृत्व में समस्त सफाईकर्मियों ने सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक सफाई अभियान चलाया। गलियों में नालियों के किनारे कली चूना डाला गया। ईओ ने जनता को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आगामी दो अक्टूबर तक सफाई अभियान जारी रहेगा।