फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों के बयान लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव भैंसी में आपूर्ति निरीक्षक ने टीम के साथ पहुंच कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों ने राशन वितरण को लेकर राशन डीलर पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

गांव भैंसी के ग्रामीण विगत काफी समय से राशन वितरण में अनियमितता को लेकर शिकायत करते चले आ रहे हैं। बुधवार को आपूर्ति निरीक्षक रजनी चौधरी ने टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय में पहुंचीं और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। नकुल अहलावत, पूर्व प्रधान मुकेश कुमार, विशाल अहलावत, सोहेंद्र कश्यप, राहुल अहलावत, मोनू अहलावत, विनय, सागर आदि ने टीम को बताया कि ग्रामीणों को राशन यूनिट के अनुसार नहीं दिया जा रहा है। मूल्य अधिक तथा वजन भी कम दिया जा रहा है। गांव में राशन की दो दुकानें आवंटित हैं, मगर दोनों दुकानों का एक ही दुकान से राशन वितरण किया जाता है। आरोप है कि राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों से अभद्रता भी की जाती है। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस मामले में जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई होगी। बयान दर्ज करने के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें