फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मां-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में मां-बेटा घायल
विज्ञापन

भोपा। सड़क हादसे में मां बेटा घायल हो गए।
सोमवार को चेतन कुमार निवासी गांव जोगीउंदा जिला बिजनौर अपनी माता को लेकर बाइक से मुजफ्फरनगर के गांव मुस्तफाबाद अपनी रिश्तेदारी में गया था। शाम को लौटते समय भोपा के मुख्य बाजार में दूसरी बाइक चालक द्वारा जब ओवरटेक किया गया तो चेतन की बाइक उसकी चपेट में आ गई। बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण दोनों मां बेटा सड़क पर जा गिरे। जिसमें दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को पास के प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया गया। महिला की गंभीर चोट के कारण उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ के लिये रैफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त होने पर सीओ को विदाई दी
भोपा। सीओ भोपा के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। उनको धार्मिक ग्रंथ, शाल, बुकें आदि देकर सम्मान किया गया। सीओ राम मोहन शर्मा ने भोपा सीओ का पदभार ग्रहण किया। भोपा सर्किल में तैनात सीओ राजीव कुमार गौतम सोमवार को सेवानिवृत्त हुए। एसडीएम विजय कुमार, एसएचओ भोपा बीपीएस यादव , भोकरहेड़ी चेयरमैन रविदत्त, हाजी लियाकत अली, धर्मपाल सिंह राठी आदि ने विचार रखे। पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर राठी, प्रधान सीकरी इरफान ऊर्फ अप्पी, रविंद्र उर्फ छोटा प्रधान, प्रधान जान मोहम्मद, प्रधान शहजाद मोरना, प्रधान मैनपाल ,जगपाल सिंह वालिया, अमली खां, प्रधान संसार सिंह, योगेश प्रधान, देवेन्द्र शर्मा, महक सिंह, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें