चरथावल। थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने थाने और तमाम चौकी के पुलिसकर्मियों को पेड़ लगाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और प्रकृति की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। जीवन में कभी भी पेड़ को जलाना नहीं चाहिए। थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया। दधेडू चौकी प्रभारी सुनील कसाना, कुटेसरा प्रभारी राजकुमार सिंह, बिरालसी प्रभारी प्रदीप कुमार, योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।