डिग्री कॉलेजों की दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय ने डिग्री कॉलेजों की दूसरी कट ऑफ सूची जारी कर दी। बुधवार को सूची के आधार पर कॉलेजों में एडमिशन हुए। दूसरी सूची के आधार पर प्रवेश 30 जून तक होंगे। बीएससी मैथ की सूची अभी भी काफी ऊपर चल रही है। बीए की सूची धीरे-धीरे नीचे आ रही है।
बुधवार को सुबह ही शहर के चारों डिग्री कॉलेजों में दूसरी सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं की सूची लगा दी गई। सूची में अपना नाम देखने को लेकर कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ रही। शहर के डीएवी कॉलेज की सूची सबसे ऊपर है। बीए की सामान्य की सूची जहां एसडी में 62.40 पहुंच गई है, डीएवी में यह अभी भी यह 68.80 पर टिकी है। जैन डिग्री में यह 65.80 पर आ गई है। बीएससी मैथ में छोटूराम कॉलेज की सूची सबसे ऊपर है, वहीं डीएवी दूसरे स्थान पर है। बीकॉम में एसडी कॉलेज छात्रों की पहली पसंद है। दूसरी लिस्ट के आधार पर सभी चारो कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया चली। विश्वविद्यालय ने दूसरी सूची के आधार पर प्रवेश के लिए 30 जून तक का समय दिया है।
डीएवी कॉलेज की मेरिट सूची
कक्षा जनरल ओबीसी एससी
बीए 68.60 67.00 63.60
बीएससी बायो 72.00 69.60 63.00
बीएससी मैथ 81.10 79.40 75.00
बीएससी स्टे. 62.80 58.00 ---
एसडी कॉलेज की मेरिट
कक्षा सामान्य ओबीसी एससी
बीए 62.40 60.00 56.00
बीकॉम 71.60 76.40 51.40
बीएससी बायो 78.20 76.40 71.40
बीएससी मैथ 79.40 77.40 70.40
बीएससी स्टे. 65.00 61.40 51.40
जैन कन्या महाविद्यालय की सूची
कक्षा सामान्य ओबीसी एससी
बीए 65.80 63.40 59.20
बीकॉम 60.20 55.20 41.80
छोटूराम महाविद्यालय की सूची
कक्षा सामान्य ओबीसी एससी
बीएससी बायो 75.60 73.20 66.00
बीएससी मेथ 82.00 80.80 67.30
बीएससी एजी 69.80 68.90 67.30