फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करायें: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीडीओ अर्चना वर्मा स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में कहा कि बच्चों का स्कूलों में ही स्वास्थ्य परीक्षण होना चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ आम जन मानस को मिलना चाहिए। आशाओं का समय पर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में हुई बैठक में सीडीओ ने सीएमओ को निर्देश दिए कि स्वयं भी स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण करें तथा स्टाफ को सतर्क कर दें। सभी सीएचसी पीएचसी पर बिजली पर्दे साफ सफाई आदि की व्यवस्था पूर्ण होनी चाहिए। संस्थागत प्रसवों को बढ़ावा दिया जाए तथा आशाओं का भुगतान भी समय पर किया जाना सुनिश्चित करें। बच्चों के पंजीकरण में सुधार लाया जाये और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाये। सरकार गरीबों के लिए स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी धनराशि व्यय करती है परंतु स्वास्थ्य विभाग इसके अनुरूप गरीबों की सेवा नही कर रहा है। यदि आशावर्कर या संगनी जननी सुरक्षा योजना में सहयोग नही करती है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही करे। एमओआईसी यह सुनिश्चित कराये कि जो बच्चेे कमजोर है और अति कुपोषित की श्रेणी में आते है उन्हें एनआरसी के लिए संदर्भित करे। बच्चों की आंखों का टेस्ट भी अवश्य करायें जिन बच्चों की निगाह कमजोर है उनको निशुल्क चश्मे उपलब्ध करायें। बैठक में सीएमओ पीएस मिश्रा सहित समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें