फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत की रोशनी से चमका अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनत की रोशनी से चमका अभिषेक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पीएम मोदी की हर गांव-हर घर को बिजली से रोशन करने की सौभाग्य योजना को इंटरमीडिएट के छात्र अभिषेक की लगन आइना दिखाती है। सदर ब्लाक के गांव मेदपुर के गरीब परिवार में जन्मे डीएवी इंटर कॉलेज के टॉपर विद्यार्थी ने डिबिया की रोशनी में पढ़ाई कर परिवार का सौभाग्य बनने की कोशिश की है।
विज्ञापन

शहर के डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र अभिषेक ने 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में 84.8 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी मेहनत को काबिले गौर बनाया है। रुड़की रोड पर बसे गांव मेदपुर निवासी प्रदीप कुमार ट्रक मैकेनिक है। आमदनी कम होने से परिवार के सामने दिक्कतें भी कम नहीं रही। इसके बावजूद छात्र ने पढ़ाई के लिए परिश्रम से किनारा नहीं किया। सात से आठ घंटे तक पढ़ाई की। गांव में बिजली आपूर्ति की स्थिति सही नहीं है। ऐसे में रात के समय विद्यार्थियों को पढ़ने में परेशानी आती है। अभिषेक ने केरोसिन की डिबिया की रोशनी में बोर्ड परीक्षा की तैयारी की। पिता प्रदीप बताते हैं कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। कॉलेज की छुट्टी में वह काम में मेरा हाथ बंटाता था। इनवर्टर लगाने को पैसा नहीं था। अभिषेक ने डिबिया की रोशनी में पढ़ाई की। घर में बड़ा भाई मोनू बीटेक तृतीय वर्ष में है। छोटी बहन हिमांशी इसी कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। अभिषेक ने परीक्षा में सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। आईएएस की परीक्षा पास करना उसका सपना है। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने बताया कि अभिषेक ने आर्थिक अभाव के बावजूद दृढ़ता से परीक्षा में मेहनत की और कॉलेज में पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें