चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के मेधावी अलंकरण समारोह में भाग लेने आए कुलपति डॉ एमके तनेजा ने कॉलेज की फायरिंग रेंज का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर यशपाल सिंह रहे।
चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एमके तनेजा और एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर यशपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के डेयरी परिसर में बनाई गई शार्ट फायरिंग रेंज और महाविद्यालय प्रांगण में बनाई गई आईटी प्रयोगशाला का कुलपति ने उद्घाटन किया। कुलपति ने इस अवसर पर डेयरी परिसर में स्थित वर्मि कम्पोस्टिंग, अजोला फार्मिंग, बायोगैस, ऊतक संवर्धन, मशरूम कल्टीवेशन, मछली उत्पादन आदि का अवलोकन किया। मेधावी अलंकरण समारोह में कुलपति ने कहा कि योग्यता का हमेशा सम्मान होता है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विद्यार्थी अपने ज्ञान को विस्तार दें। विशिष्ट अतिथि यशपाल सिंह ने कहा कि एनसीसी का मुख्य उद्देश्य छात्रों में व्यक्तित्व का विकास करना है। इससे पूर्व, प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने अतिथियों का परिचय कराया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में अपनी कक्षाओं में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और नकद राशि से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में वनस्पति विज्ञान में सना, कृषि रसायन में महिपाल, उद्यान में कृष्ण कुमार सम्मानित हुए। संजीव दीक्षित, आकाश सिंह, तान्या, शैली, अविरल राठी, पंकज कुमार, अनिकेत, मनाली, वैशाली शर्मा, दयानंद राठौर, मनीरतन, निखिल कुमार, शिल्पी सैनी, प्राशु वर्मा, आदिला परवीन, उपेंद्र देशवाल को प्रशस्ति पत्र और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।