ट्रैक पर खूब दौड़े धावक
मुजफ्फरनगर (मुजफ्फरनगर)। डीएवी इंटर कॉलेज में जिम्नास्टिक और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया।
खेलों का शुभारंभ डीएवी के प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव ने किया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्तिक, क्रिस, आरिज, जति, अक्षय, अरुण, सावर्णी, कोमल को सराहा गया। दौड़ प्रतियोगिता में रॉयल एकेडमी प्रथम, एफसीएसडी द्वितीय, एमजी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। जिम्नास्टिक में डीएवी इंटर के खिलाड़ियों का दबदबा बना रहा। निर्णायक की भूमिका हिमांशु धीमान, राहुल पाल, आयुष, अक्षय, शुभम रुहेला, प्रियंका रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनुभव सुशील, गेस्ट ऑफ ऑनर प्रेम कुमार, सत्यकाम तोमर, अनूप कुमार, रोहित केशले रहे।