फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहिंग्या मुस्लिमों को बाहर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने रोहिंग्या मुस्लिमों द्वारा भारत में अवैध रूप से रहने पर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर रोहिंग्यायों को देश से बाहर भेजने की मांग की है। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें आम नागरिकों के हस्ताक्षर कराकर इसको देश से बाहर भेजने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इनका पक्ष लेने वालों के खिलाफ भी देशद्रोह की कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इस दौरान संजय अरोरा, मनोज शर्मा, सोनू माहेश्वरी, सुनील वर्मा, अमित चौहान, कन्हैया शर्मा, प्रिंस गर्ग, डॉ शैलेंद्र गौतम, अंकित पाल, अनुराग गर्ग, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान
मुजफ्फरनगर। एसडी ग्रुप ऑफ कालेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 100 यूनिट से भी अधिक ब्लड दान किया गया। शुभारंभ सचिव नीरज कुमार, नील कमल पुरी, संजय जैन, अशोक अत्री, अर्जुन अरोरा, दिनेश गर्ग, डॉ अनिल और प्राचार्य डॉ सचिन गोयल, प्राचार्य डॉ संदीप मित्तल ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। इस दौरान करीब सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।

गांधी कालोनी में स्मृति दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी स्थित अद्वैत स्वरुप आश्रम में स्वामी अनंत प्रकाशनंद पुरी का 25वां स्मृति दिवस मनाया गया। जिसमें वक्ताओं ने स्वामी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान संत प्रेम सेवानंद, महात्मा रोशनांनद, अनमोल छाबड़ा, अमरलाल, अनिल, प्रेम धमीजा, सुरेश, अशोक, राज गुलशन, अमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें