कांग्रेस ने बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज की निंदा की
खतौली (मुजफ्फरनगर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बीएचयू की छात्राओं पर लाठीचार्ज की निंदा की गई।
बिद्दीबाड़ा में हकीम जफर महमूद के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि योगी की भाजपा सरकार में छात्राओं पर लाठियां चलवाकर नारी शक्ति का अपमान किया जा रहा है। योगी सरकार कानून व्यवस्था, पेट्रोल, डीजल, गैस की महंगाई, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान, शिक्षामित्रों की समस्या आदि सभी मोर्चो पर विफल साबित हुई है। बैठक में मुकेश शर्मा, दिलशाद सिद्दीकी, नासिर सिद्दीकी, बिजेंद्र तितौरिया, अशोक शर्मा, शकील कुरैशी, शाहिद काजी, नरेशचंद, ब्रजभूषण शर्मा, संजीव शर्मा, नरेश मेहता, लाल सिंह वर्मा, रविंद्र शर्मा, तेज सिंह, ठाकुर अमरपाल आदि मौजूद थे।