अभिनव सुशील का स्वागत
मुजफ्फरनगर। स्टेपिंग स्टोंस स्कूल के निदेशक अभिनव सुशील को पश्चिमी उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की प्रमोशन एवं कोआरिडीनेशन कमेटी का महासचिव नियुक्त किया गया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक में एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, अधिकारियों ने खेलों को बढ़ावा देने पर मंथन किया। गांवों तक खेलों को पहुंचाने के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। स्टेपिंग स्टोंस पब्लिक स्कूल के निदेशक अभिनव सुशील को एसोसिएशन की प्रमोशन एवं कोआर्डिनेशन कमेटी में महासचिव बनाया गया है। अभिनव के महासचिव बनने पर स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में उनका स्वागत किया गया। अभिनव डीएवी इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव भी हैं।
युवाओं को हिंदी से जुड़ने का आह्वान
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज में हिंदी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा वर्ग हिंदी की ओर ध्यान दें और इसे आगे बढ़ाने में सहयोग करे। भारत में युवाओं की सबसे बड़ी संख्या है।
महाविद्यालय के हिंदी विभाग और अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ रीता शर्मा ने किया। डॉ विजयालक्षमी ने कहा कि हिंदी की देश की उन्नति का माध्यम है। डॉ अजय पाल सिंह ने ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में हिंदी के विकास को रेखांकित किया। परिषद की उपाध्यक्ष डॉ निकेता ने कहा कि हिंदी इतनी लोकप्रिय भाषा बन गई है कि विदेशी भी इससे लगाव रखते हैं। एमए की छात्रा पूजा और कोमल ने हिंदी पर अपना काव्यपाठ सुनाया।