फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई कार्यकारिणी को मिली हरी झंडी
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। डेढ़ महीने की जद्दोजहद के बाद डीआईओएस मुनेश कुमार ने गांधी बालिका इंटर कालेज की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति पर मुहर लगा दी है। इस निर्णय के बाद विजयी खेमा प्रफुल्लित है।
गत जुलाई माह में प्रभात सभा के अधीन शिक्षण संस्थाओं की कार्यकारिणी के चुनाव हुए थे। गांधी बालिका इंटर कालेज में चुनाव अधिकारी कुसुम त्यागी की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ था। चुनाव में आमने-सामने की टक्कर में अध्यक्ष पद पर अनुज गर्ग व प्रबंधक पद पर मनीष गर्ग को निर्वाचित होने के बावजूद उन्हें विभाग से हरी झंडी नहीं मिल पाई थी। डीआईओएस मुनेश कुमार ने बुधवार को निर्वाचित प्रबंध समिति को इस प्रतिबंध के साथ मंजूरी दी है। बुधवार को चुने हुए पदाधिकारियों ने डीआइओएस के दफ्तर में जाकर हस्ताक्षर प्रमाणित कराने की औपचारिकताएं पूरी कर दी। वहीं, गांधी इंटर कॉलेज में हुए चुनाव में प्रबंधक पद पर राजीव गर्ग और आरूप कुच्छल को बराबर-बराबर मत मिलने के कारण इस पद पर दुबारा चुनाव कराने का फरमान सुनाया है।
विज्ञापन


मोबाइल चोरों को जेल भेजा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मोहल्ला दक्षिणी मुश्तर्क निवासी दो युवकों को मोबाइल चोरी के साथ अवैध शस्त्र रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी मुश्तर्क निवासी आरिफ पुत्र निजामुदीन और भूरा पुत्र जबरा ने मौहल्ले के एक युवक सलमान का कीमती मोबाइल चोरी किया था।
विज्ञापन


पेमेंट मांगने पर होटल मालिक से मारपीट
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर मोंटी तिराहे पर बने एक ढाबे में शराब पीकर खाना खाने वाले तीन युवकों ने भुगतान मांगने पर होटल मालिक से मारपीट की। होटल मालिक राजा पुत्र जहीर आलम और नौशाद पुत्र बुन्दू निवासी गढी रसूलपुर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रामराज के गांव हाशिमपुर निवासी तीन युवकों ने होटल पर आकर शराब के नशे में खाना खाया और पैसे मांगने पर तीनों आरोपियों ने होटल मालिकों से मारपीट की। हंगामे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, जबकि दो भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें