फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पांचाल ने कहा कि शिक्षा के बिना कोई तरक्की नहीं कर सकता। पाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में अतिपिछड़ा समाज के मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह हुआ। मेधावी छात्रों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र दिया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि अभिभावकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि वह अपने बच्चों को आगे बढ़ने में पूरा मौका दें। छात्र-छात्राओं को नशे और अन्य चीजों से ध्यान हटाकर सीधे अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। मेधावी बच्चे अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करते हैं। मंडल अध्यक्ष गोपाल प्रजापति, महासचिव नरेश पांचाल, देशपाल पांचाल, प्रमोद प्रजापति, रामपाल सिंह पाल, कृष्णा प्रजापति, राजीव सभासद, अंकुर सैनी, दिव्या, हरेंद्र पाल, सचिन पाल, विनय कश्यप, अजय सैनी आदि मौजूद रहे। संचालन लोकेश सैनी ने किया।
विज्ञापन


मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
छपार (मुजफ्फरनगर)। लोकहित संकल्प समिति के तत्वावधान में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि अमित राठी ने कहा कि मेधावियों को सम्मानित करने से बच्चों का उत्साहवर्द्धन होता है। प्रधानाचार्य राकेश कुमार मुनेश त्यागी, किसान सहकारी समिति के प्रबंध निदेशक ऋषिपाल त्यागी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। रितिका, श्रुति, शिवांशी त्यागी, आयुषी अहलावत, अंशुल कश्यप, इकरा त्यागी समेत 110 मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधान जाकिर त्यागी, मनीष चौधरी, विष्णु दत्त त्यागी, मंजुला चोरसिया, सुरेश त्यागी, रामदेव धीमान, राजकुमार, विजयपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें