फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरकाजी खादर में हालात बिगड़े, संपर्क मार्ग भी ध्वस्त हुए, ग्रामीण घरों में हुए कैद

Mon, 04 Sep 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बाढ़ के पानी से होकर चारा लाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड की पहाड़ियों से छोडे़ गए पानी से सोलानी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खादर क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कई गांव पूरी डूब गए हैं। उनका लिंक मार्ग से संपर्क पूरी तरह टूट जाने से ग्रामीण अपने घरों में कैद हैं। वही पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर ग्राम झबरपुर, शेरपुर और बढीवाला के रपटों पर पानी जाने से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है। 
विज्ञापन


दो दिनों तक पहाड़ों पर हुई बारिश ने सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ा दिया। शनिवार रात लगातार पानी आने से ग्राम बढ़ीवाला और शेरपुर के रपटों पर आया पानी बढ़ते बढ़ते ग्राम झबरपुर तक पहुंच गया, जिससे पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। इसके अलावा सवारी वाहन भी नहीं चलने से ग्रामीण अपने जरूरी काम के लिए पुरकाजी कस्बे तक भी नहीं आ सके।

उधर, ग्राम रामनगर, शेरपुर नंगला, चानचक, खेड़की, धुम्मनपुरी, पांचली, भदौला, अलमावाला, रजगल्लापुर, फरकपुर शेरपुर आदि के ग्रामीण गांव के अंदर कई कई फुट पानी आ जाने से बंद हुए रास्तों के कारण अपने घरों में कैद होकर रह गए। क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से ग्रामीणों के सामने दूसरी समस्या खड़ी है। उधर, ग्रामीणों ने रपटों के  पानी के पास क्षेत्र के ही कुछ लोगों द्वारा लगाई गई ट्रैक्टर ट्रालियों के स्वामियों पर बाइक व कार निकालने के नाम पर मनमानी वसूली करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन द्वारा वहां पर कोई इंतजाम नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


चारे का इंतजाम नहीं हो पाया
ग्राम रामनगर, शेरपुर नंगला, अलमावाला, रजगललापुर के ग्रामीण राजू प्रजापति, रजनीश, ओमपाल, जगतार सिंह, लक्की आदि ने बताया कि गांव में कई दिनों से पानी भरा होने के कारण जानवरों के लिए चारे का इंतजाम भी नहीं हो पा रहा है। नतीजतन जानवरों को भूसा आदि खिलाकर ही उनकी भूख मिटाई जा रही है।

स्कूल बंद होने से पढ़ाई हो रही प्रभावित 
पुरकाजी। ग्रामीणों का कहना है क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल बंद पडे़ हुए हैं। नतीजतन बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 

नाव का इंतजाम करने की मांग 
पुरकाजी। ग्राम रामनगर के पास लगाई गई नाव चार दिन से गायब है. जिसकी जगह एक छोटी नाव लगाई गई है। मगर वह नाव ग्रामीणों के लिए नाकाफी है। जिससे ग्रामीण कहीं आने जाने से वंचित हैं। उन्होंने प्रशासन से एक नाव का इंतजाम करने की मांग की है। खादर क्षेत्र के ग्राम आलमपुरा शेरपुर निवासी  ग्रामीण वेदपाल का मकान बाढ़ के पानी की चपेट में आकर गिर गया, जिससे मकान में रखा सामान भी भीगकर खराब हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें