फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगोली में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीसी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा के संस्कृति सप्ताह में विद्याथयों ने रंगोली और मेंहदी में रचनात्मकता प्रस्तुत की।
मेंहदी प्रतियोगिता में अक्षरा कुशवाह प्रथम, दृष्टि भार्गव एवं आकांक्षा द्वितीय, विदूषी एवं वंशिका तृतीय रहीं। रंगोली में भी छात्राओं ने विविधत्ता के रंग भरे। विजेताओं केा पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या सुतापा बोस, अजय गुप्ता, संजीव अग्रवाल, विनोद वर्मा, विनोद संगल, स्वीटि बंसल, आशा संगल, शिल्पा भारद्वाज, डॉ मुकेश कुमार, डॉ सुभांग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सद्भावना से सुदृढ़ बनेगा राष्ट्र
-पूर्व प्रधानमंत्री की राजीव गांधी जयंती पर स्कूलों में सद्भावना दिवस
मुजफ्फरनगर। स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना और समरसता का संदेश दिया गया। बच्चों ने नाटिका, गीत, भाषण के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, शांति और भाईचारे का आहवान किया। जानसठ रोड स्थित स्कूल परिसर में सद्भावना दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने सद्भावना से जुड़े विषयों पर अपनी अभिव्यक्ति दिखाई। संस्थापक एसके बंसल, नीरज बंसल, प्रबंधक अभिनव सुशील, प्रधानाचार्या सोनिया बंसल ने बच्चों को प्रेरित किया। उधर, एसडी ग्लोबल स्कूल में सद्भावना दिवस पर डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। निव्या गुप्ता के निर्देशन में विद्याथयों ने अक्षय ऊर्जा के मॉडल प्रस्तुत किए। मोनिका, प्रीति, ज्योति, अंशू, मेघा, प्रीति सिंघल, कोमल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


खेलकूद में चमके बच्चे
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज केशवपुरी में विद्या भारती द्वारा आयोजित संकुल प्रतियोगिता में बच्चों ने खेल प्रतिभा दिखाई। बालिका वर्ग में तान्या शर्मा ने लंबी कूद, ऊंची कूद तथा 80 मीटर बाधा दौड़ में श्रेष्ठता हासिल की। बालक वर्ग में हिमांशू ने गोला फेंक में सफलता पाई। किशोर वर्ग में 400 मीटर दौड़ में प्रशांत शर्मा, 100 मीटर दौड़ में गौरव तोमर, चक्का फेंक में कुणाल कांबोल, तान्या कश्यप, गोला फेंक में भानू सैनी और 200 मीटर दौड़ में शुभि ने प्रथम स्थान प्राप्त पाया। हैमर थ्रो में सागर, ऊंची कूद में आर्यन शेरवाल ने बाजी मारी। डॉक्टर विजय टंडन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। श्यामलाल बंसल, रविंद्र गौड़, मुकेश शर्मा, मनोज सिंह, अनिल, योगेंद्र शर्मा, विनय, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें