फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी खरीदने पहुंच गए अधिकारी, गोदाम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी खरीदने पहुंच गए अधिकारी, गोदाम सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में प्रतिबंधित पॉली पाउच में पानी बिकता मिला। इस पर विभागीय अधिकारियों ने सप्लायर पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई की। अधिकारी ग्राहक बनकर पानी खरीदने प्लांट पर पहुंच गए। जांच में यहां कई कट्टे पॉली पाउच के मिले। अधिकारियों ने प्लांट ने पाउच में बंद पानी के नमूने लेने के साथ कारोबारी को नोटिस थमाया है। अधिकारियों ने गोदाम को सील कर दिया है। इसके अलावा कांवड़ सेवा शिविरों का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

एफएसडीए को शहर में कई रोज से 200 एमएल के पानी के पॉली पाउच बिकने की सूचनाएं मिल रही थी। सोमवार को डीओ विनीत कुमार ने अधिकारियों के साथ मिलकर पहले कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर मिठाइयों आदि में दिक्कत मिली, जिस पर सुधार के निर्देश दिए गए। इसके बाद ढाबों पर 200 एमएल के पॉली पाउच पानी के बिकते मिले। जांच की गई तो पाउच पर कहीं कोई पता, नाम अंकित नहीं था। इस पर संदेह हुआ तो ढाबा स्वामी ने प्रवीण निवासी कूकड़ा को इसका सप्लायर बताया। प्रवीण के ठिकाने पर छापा मारा तो सप्लायर कोई और निकला। प्रवीण ने सुमित कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी आदर्श कालोनी से पानी की सप्लाई होना बताया। इस पर टीम ने ग्राहक बनकर सुमित के ठिकाने पर छापा मारा तो यहां वाटर प्लांट चलता मिला। मौके पर चौधरी ब्रांड के नाम के 5000 हजार पॉली पाउच के 41 कट्टे बरामद हुए। टीम ने नमूना लेकर बरामद माल की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगा दिया। वहीं, कारोबारी सुमित को नोटिस दिया गया है। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, डॉ अनिल कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें