फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में तीन बच्चों सहित 12 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में तीन बच्चों सहित 12 संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। गांव रामपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को कोविड टेस्ट शिविर लगाकर ग्रामीणों के सैंपल लेकर कोरोना जांच की गई। इस दौरान तीन बच्चों सहित 12 कोरोना संक्रमित पाए जाने से गांव में हड़कंप मच गया। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को क्षेत्र के गांव रामपुर स्थित प्राइमरी विद्यालय में कोविड जांच शिविर लगाया गया। एसडीएम सदर दीपक कुमार व सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने शिविर का अवलोकन कर ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया। गांव मखियाली स्थित सीएचसी प्रभारी डॉ महकसिंह को जांच शिविर का प्रभारी बनाया गया था, जिन्होंने बताया कि शिविर में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक 110 ग्रामीणों के कोविड टेस्ट किए गए। इनमें से गांव निवासी तीन बच्चों समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पूरे गांव में दवा का छिड़काव करते हुए सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें